जर्जर अवस्था में पड़े मार्ग का निर्माण कार्य करवाने को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने ईओ से वार्ता कर व मौका मुआयना करवाकर किया निर्माण कार्य करवाने की मांग

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील के मेला रोड स्थित मुख्य मार्ग काफी दिनों से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ था जिसको लेकर आम जनमानस की समस्या को देखते हुए नगर पालिका के द्वारा उसका निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था लेकिन किसी कारणवश इस मार्ग के निर्माण कार्य को रोक दिया गया था जिससे जहां व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था तो वही राहगीरों को भी आवागमन करने में काफी परेशानियां हो रही थी जिसको देखते हुए बीते दिन सोमवार को पलिया व्यापार मंडल के कंछल गुट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौरव गुप्ता व महामंत्री राजीव शुक्ला के साथ मिलकर जर्जर अवस्था में पड़े मार्ग का मौका मुआयना किया था।

वही बातचीत के दौरान अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी ने बताया है कि बीते कुछ दिनों पूर्व जर्जर अवस्था में पड़े मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था लेकिन किन्ही कारणों की वजह से मार्ग का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता महामंत्री राजीव शुक्ला के द्वारा हो रही समस्याओं की जानकारी मिलने पर अब जल्द ही मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा जिससे कि लोगों को परेशानियों से निजात मिल सके।











