ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। भटनी वाराणसी रेलवे ट्रैक पर शनिवार की देर रात 11बजे मधुबन ढाल ग्राम कुशहाँ भाड़ के सामने ट्रेन(मालगाड़ी) की चपेट में आने से कटकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे जीआरपी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर ग्रामीण की मदद से शव की शिनाख्त में जुट गई। ग्रामीण की मदद से शव का शिनाख्त करा कर परिजनों को इसकी सूचना दे दी और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊ चले गए।












