दर्दनाक हादसा: बोलेरो ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर, चार की हुई मौत, छह घायल

रेहान अहमद
डेस्क: हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज़ रफ़्तार के कारण हुए इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं समेत एक पुरुष की मौत हो गई है जबकि छह लोग घायल है। घटना की सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। गन्नौर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है।











