निर्माणाधीन मकान में अधेड़ का शव मिलने से मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

मो0 कुमैल
निर्माणाधीन मकान में अधेड़ का शव मिलने से हडकंप मच गया। मामला जालौन जिले के उरई का है जहाँ निर्माणाधीन घर के अंदर संदिग्ध हालत में अधेड़ का शव पड़ा मिला। आसपास मौजूद लोगों ने जब शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव की शिनाख्त करा परिजनों को जानकारी दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।












