पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के सुरक्षा में हुई भयानक चुक, दीवार फांद कर मुख्यमंत्री आवास में घुसा युवक

मो0 सलीम
डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में भारी चुक का मुद्दा सामने आया है। मामले में मुख्यमंत्री आवास शनिवार की रात उस समय सुरक्षा में भारी चुक हुई जब जब एक व्यक्ति दीवार फांदकर परिसर में घुस गया। अधिकारियों ने बताया कि वह रात भर परिसर में रहा जिसकी जानकारी सुरक्षा में लगे कर्मियों को सुबह होती है जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा में सेंध लगने की सूचना मिलते ही कमिश्नर विनीत गोयल सहित कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पिछले महीने मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही दूरी पर एक दोहरा हत्याकांड हुआ था, जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। व्यवसायी अशोक शाह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनकी पत्नी रश्मिता शाह को गोली मार दी गई थी। बाद में पता चला कि मुख्यमंत्री आवास के पास लगे कई सीसीटीवी कैमरे खराब थे। भवानीपुर को “शांतिपूर्ण” क्षेत्र बताते हुए ममता बनर्जी ने तब आरोप लगाया था कि कुछ बाहरी ताकतें इलाके में उपद्रव पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया था कि संकट से निपटने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।











