साइबर क्राइम के पांच शातिर अपराधी हुए गिरफ्तार

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): लखीमपुर खीरी जिले में काफी वक्त से साइबर अपराध को लेकर जिले के ही पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के दिशा निर्देश पर अपराध को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के मद्देनजर जिले के ही पलिया कोतवाली क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ही रूपम होटल से साइबर अपराध को अंजाम देने वाले पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।












