कल होगी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा, बोले एडीएम: पारदर्शी, शुचितापूर्ण, त्रुटिरहित, नकलविहीन आयोजित होगी बीएड परीक्षा

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: बुधवार 06 जुलाई को प्रस्तावित यूपी-बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022-24 को शासन की मंशानुरूप पारदर्शी, शुचितापूर्ण, त्रुटिरहित, नकलविहीन संपन्न कराने के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में एक संयुक्त बैठक हुई।

बैठक में डीएम द्वारा नामित एडीएम संजय कुमार सिंह ने परीक्षा सम्बन्धी बिंदुवार व्याख्या करते हुए परीक्षा में योजित समस्त केंद्राध्यक्षों, केंद्र प्रतिनिधियों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र पर्यवेक्षकों को इस परीक्षा को पूरी तन्मयता व ईमानदारी से संपन्न कराने के लिए जरूरी निर्देश दिए। सभी योजित पदाधिकारियों ने निर्गत पुस्तिका में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप त्रुटि, नकलविहीन परीक्षा कराने का आश्वासन दिया। इस बैठक में एएसपी, डीआईओएस, डिप्टी नोडल अधिकारी, डिप्टी नोडल समन्वयक व रुहेलखंड विश्विद्यालय के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। परीक्षा से संबंधित स्टेशनरी, रोल लिस्ट, डेस्क स्लिप आदि सभी सामग्री समस्त केंद्राध्यक्षों को उपलब्ध कराई गई। केंद्र प्रतिनिधियों, केंद्र पर्यवेक्षकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दिशा-निर्देश पुस्तिका उपलब्ध कराई।
गुरूनानक इंटर कॉलेज, युवराज दत्त इंटर कॉलेज ओयल, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, युवराज दत्त महाविद्यालय, भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कालेज, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, कृषक समाज इंटर कॉलेज फत्तेपुर, जीआईसी, डीएस इंटर कॉलेज, केन ग्रोवर्स नेहरू महाविद्यालय गोला, कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला, पब्लिक इण्टर कालेज, गोला,गुरूनानक कन्या इंटर कॉलेज गोला, इन परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में होगी परीक्षा।











