लावारिस अटैची बस स्टॉप के पास मिलने से मचा हडकम्प

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के बस स्टाप के समीप एक लावारिस अटैची मिलने से स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर डायल 112 नंबर एवं उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह संग पुलिस चौकी प्रभारी सीयर मदनलाल भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सूचना मिलते ही सीओ रसड़ा शिव नरायन वैस ने भी मौके का निरीक्षण किया।

जैसे इस घटना के बारे में सीओ रसड़ा शिवनारायन वैस को जानकारी हुई कि वे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अटैची के आस पास बालू की बोरियों व रस्सी के सहारे घेराबंदी पुलिस का पहरा लगा दिया है। स्थानीय लोग लावारिस अटैची में क्या है, यह जानने के लिए बेताब दिखे। सीओ रसड़ा वैस ने बताया कि अटैची की जांच हेतु टीम बुलाई गई है। जांच बाद असलियत का पोल खुल सकेगा।











