मोहम्मदाबाद कोतवाली मे पीस कमेटी की हुई बैठक

शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर: मोहम्मदाबाद कोतवाली मे रविवार की शाम ताजियादारो की बैठक आयोजित हुई। आयोजित बैठक में कोतवाली प्रभारी अशोक मिश्र व चौकी प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह ने सख्ती के साथ कहा कि ताजिया की जुलूस में शस्त्रों का प्रदर्शन किसी हाल में वर्जित होगा। अन्यथा विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। डीजे बजाने के लिए अनुमति लेना आवश्यक होगा।












