अनियंत्रित हुई बाइक से गिर कर चालक हुआ बुरी तरह घायल

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुशहा भाड़ के समीप मंगलवार की देर शाम साढ़े सात बजे एक बाइक अनियंत्रित हो कर गिरने से बाइक चालक बुरी तरह गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल किया गया। जहा चिकित्सकों डाक्टर राकेश सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को जिला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां चिकित्सको ने जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने अपने निजी साधन से घायल को गोरखपुर किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया।











