किड्स वंडरलैंड स्कूल में हुआ कम्प्यूटर कक्ष का उद्धघाटन
मो0 कुमैल
कानपुर: किड्स वंडरलैंड स्कूल में कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गल्ला मंडी नौबस्ता स्तिथ किड्स वंडरलैंड स्कूल में मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना की गई व रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी राज बहादुर सिंह द्वारा रिबन काट कर कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
एमएलसी राज बहादुर सिंह ने कहा कि किड्स वंडरलैंड स्कूल में शुरू किए गए कंप्यूटर कक्ष में कई कंप्यूटर लगाए गए हैं। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे कंप्यूटर से आधुनिक शिक्षा का भी ज्ञान प्राप्त। करेंगे। स्कूल प्रिंसिपल आरती सिंह ने एमएलसी राज बहादुर सिंह का आभार व्यक्त किया।
स्कूल निदेशक श्रीकांत मिश्रा ने एमएलसी राज बहादुर सिंह को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को अपना मार्गदर्शन भी दिया।इस मौके पर माया गुप्ता, प्रीति, प्रियंका, खुशी, पूजा, विनीता, कंचन, कल्पना, श्रेया, माया, दीपिका, लक्ष्मी, सुशीला कुमार पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..