गांव में हुए नाली के विवाद में विपक्षियों ने लाठी डंडे से पीटकर युवती समेत 3 महिलाओं को किया घायल

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): उभाव थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में नाली के विवाद में मारपीट हो गई। विपक्षियों ने लाठी-डंडे से पीटकर युवती समेत 3 महिलाओं को घायल कर दिया। सूचना पाकर पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया।

घायल सरिता मौर्या(50) पत्नी सुग्रीम मौर्या ने बताया की बुधवार की भोर में मेरी बेटी नीतू मौर्या(16) सुग्रीम मौर्या भैंस को चारा खिलाने के लिए खेत के तरफ गई हुई थी। उसी दौरान 3 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने गई हमारी भतीजी प्रीति पर भी लोगों ने लात घुसा और डंडे से हमला कर दिया जिसमें वह भी बुरी तरह जख्मी हो गई।











