देखे वीडियो: गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल के अगवानी में निकली तिरंगा यात्रा में अचानक दौड़ती हुई घुस आई गाय, गाय के टक्कर से नितिन पटेल हुवे घायल

आदिल अहमद
डेस्क: गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के अगवानी में आज शनिवार को महेसाणा जिले के कड़ी शहर में तिरंगा रैली निकली जो एक दुर्घटना की शिकार हो गई। रैली में अचानक एक आवारा गाय दौड़ती हुई घुस आई जिसने पटेल को टक्कर मार दी। गाय द्वारा पूरी ताकत से मारी गई इस टक्कर में पटेल सडक पर गिर पड़े और उनके घुटनों में गम्भीर चोट आई है। उन्हें कड़ी के सरकारी अस्पताल भाग्योदय ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद शिफ्ट किया गया है।इस घटना के बाद राजनैतिक टिप्पणियाँ शुरू हो गई है और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Stray cow attacks Gujarat's former Deputy CM Nitin Patel during "Har Ghar Tiranga" yatra in Mehsana. pic.twitter.com/pwlmqRi7nT
— Saral Patel (@SaralPatel) August 13, 2022
इसके बाद इस घटना को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने एक ट्वीट कर जहां पहले नितिन पटले के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है तो वहीं उसने इस वीडियो को लेकर राज्य की सरकार से कुछ सवाल भी किए हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ किए गए ट्वीट में पूछा गया है आखिर ऐसे घटनाओं को लिए कौन जिम्मेदार है? और कोई बताएगा कि नितिन पटेल के साथ जो सुरक्षा कर्मी हैं वो निजी हैं या उन्हें राज्य सरकार की तरफ से पटेल की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया गया है।











