नई दिल्ली: लूटपाट के बाद सास-बहु की चाक़ू घोंप कर हुई हत्या, डबल मर्डर से मचा हडकंप

मो0 कुमैल
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सास बहु की चाक़ू घोंप कर हत्या कर दिया गया है। डबल मर्डर से इलाके में हडकंप मच गया है। हत्या के साथ साथ घर में राखी अलमारी भी टूटी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के वेलकम थाना इलाके के सुभाष पार्क में गली नंबर 12 में एक बुजुर्ग महिला और उसकी 45 साल की बहू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मौके पर घर की अलमीरा टूटी मिली है।

दोनों भाइयों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला। देखा तो अंदर मां और दादी की खून से लहूलुहान शव पड़े थे। घर में रखी अलमारी टूटी पड़ी थी, ज्वेलरी और कैश भी गायब था। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने घर के पालतू कुत्ते को बांधकर वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल की क्राइम और एफएसएल की टीम ने जांच की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।











