बाइक सवार किशोर की ट्रक के चपेट में आने से हुई मौत

करन कुमार
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। बताते चले कि अम्बिकापुर मार्ग पर शुक्रवार की रात बभनी कस्बे के पास ट्रक की चपेट मे आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मिथिलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनिल कुमार की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया।











