शॉर्ट सर्किट से एसआरएन हॉस्पिटल में लगी आग

तारिक़ खान
प्रयागराज: प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) की पुरानी बिल्डिंग में आर्थो ओटी वन में बुधवार को आग लगने से खलबली मच गई। इस दौरान जिन मरीजों का अंदर आपरेशन हो रहा था, उनके तीमारदारों के साथ चिकित्सक, नर्स व मेडिकल स्टाफ में हड़कंप मच गया। अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग को बुझाया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

आपरेशन थिएटर में आग की सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई। अस्पताल प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया ओर ओटी की बिजली काट कर आपूर्ति बंद कर दिया गया। इसी बीच सूचना मिली तो पुलिस के साथ ही अग्निशमन के कर्मचारी दमकल वाहन के साथ पहुंचे। हालांकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान कुछ सामान जल गए। मरीजों के तीमारदारों ने भी आग बुझाने में भरसक मदद की। फाल्स सीलिंग को तोड़कर आग बुझाई गई।












