संपूर्णानगर पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के दिशा निर्देश पर वाहन चोरी पर अंकुश लगाने और ऑटो लिफ्टर की गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के चलते संपूर्णानगर थाना प्रभारी बलवंत शाही के दिशा निर्देश उप-निरीक्षक अभिषेक सिंह ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ही इंडो-नेपाल सीमा के बसही से दो अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक भी बरामद हुई हैं।












