अमृत महोत्सव में डूबा खीरी, तिरंगा यात्रा में दिखा जोश, डीएम, सीडीओ, एडीएम ने सड़कों पर निकाला तिरंगा मार्च

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): आजादी का अमृत महोत्सव इस बार खीरी में ऐतिहासिक रूप से मनाया जा रहा है। इसके लिए कहीं हर घर तिरंगा के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव पर जिले भर में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई।

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता सप्ताह हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। यह तिरंगा यात्रा डीएम के नेतृत्व में विकास भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट में विसर्जित हुई। बताते चलें इस दौरान डीएम ने स्वयं देशभक्त के नारे लगवाए। इस तिरंगा यात्रा में डीएसओ अंजनी कुमार सिंह, एआरओ दिनेश चंद्र, पूर्ति निरीक्षक सुशील यादव, ललित कुमार पाठक, ब्रजेश कुमार मिश्र, पूर्ति लिपिक अनिल कुमार, करुणेश गुप्ता, सैकड़ों की तादात में उचित दर विक्रेता, विकास भवन के अधिकारी कर्मचारी बड़ी तायदात में शामिल हुए।











