उत्तर प्रदेश के लखनऊ सहित अन्य जिलो में महसूस किये गये भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता

तारिक़ खान
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात 1 बजकर 12 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र लखनऊ से 139 किलोमीरट दूर बताया जा रहा है। भूकंप की गहराई जमीन से 82 किमी नीचे थी। सबसे खास बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत या जान माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भी शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर 12 बजकर 55 मिनट के आसपास भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 थी। भूकंप का केन्द्र कपकोट का शामा बताया गया। हालांकि भूकंप की इस घटना में किसी नुकसान की सूचना नहीं है।











