कमरे में मिला युवक का शव, गला दबाकर हत्या की जताई जा रही आशंका

अजीत शर्मा/करन कुमार
मिर्ज़ापुर: आज गुरूवार की सुबह उपली लकड़ी के कमरे से युवक का शव बरामद हुआ है। गला दबाकर हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। मामला मिर्जापुर जिले के खजुरी गांव का है जहाँ लाली माटी निवासी राजकुमार उर्फ छोटू(26) पुत्र श्यामलाल का शव गुरुवार सुबह उपली लकड़ी के कमरे में मिला। गले मे चोट आदि के निशान देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

घटना की सुचना मिलने पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस विधिक कार्रवाई के साथ अलग-अलग पक्षों पर जांच करने में जुटी है। गले में चोट का निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह ने बताया को शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। बाकी हर बिंदु पर घटना से संबंधित पड़ताल की जा रही है।











