झाड़ियों में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): जिले के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में देर रात सड़क के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

काफी जानकारी लेने के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजने की तैयारी में जुट गई है और शव के शिनाख्त के लिए जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है। वही ग्रामीणों ने युवक के शव की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है और शव की शिनाख्त होने पर ग्राम प्रधान से संपर्क करने की बात कही है।











