तिरंगे के साथ ले सेल्फी, पोर्टल पर करें अपलोड: एडीएम

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत “तिरंगा के साथ सेल्फी” अपलोड करने के संबंध में एडीएम संजय कुमार सिंह ने जनपद वासियों से अपील किया कि तिरंगा के साथ सेल्फी ले और उसे www. harghartiranga.com पोर्टल पर अपलोड करें।

देश की स्वाधीनता के 75वीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास एवं व्यापक जन भागीदारी से मनाए जाने के निमित्त 13 से 15 अगस्त 2022 की अवधि में समस्त आवासों एवं गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा ध्वज फहराए जाने एवं प्रदर्शित किए जाने के लिए जन सामान्य को प्रेरित करने के संबंध में समय-समय पर विस्तृत दिशानिर्देश शासन से जारी हुए है। खीरी में विभिन्न चौराहों एवं प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए गए रहे हैं।











