फारुख हुसैन
पलिया(खीरी): दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों के मध्य में सदियों से आबाद ग्रामों की आदिवासी थारू जनजाति की सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने अखिल भारतीय वन-जन श्रमजीवी यूनियन से संबद्ध थारू आदिवासी महिला मजदूर किसान मंच के बैनर लेकर नगर की सड़कों पर जबर्दस्त नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित अपनी मांगों भरा ज्ञापन उपजिलाधिकारी पलिया रेनू सिंह को सौंपा।
अड़चनों के कारण क्रियान्वयन की प्रक्रिया अभी भी अधर में लटकी हुई है। जबकि यहां के 20 थारु गांवों ने वनाधिकार कानून की नियमावली संशोधन 2012 के तहत 31 जुलाई 2013 को अपने दावे प्रस्तुत किए थे, किंतु वन विभाग द्वारा लगाई गई आपत्तियों के कारण 15 मार्च 2021 को हमारे दावों को निरस्त कर दिया गया और इसकी सूचना भी नहीं दी गई। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा भेजे गए निरस्तीकरण पत्र में दर्शाई गई।
दिए गए ज्ञापन पर विभिन्न ग्रामवासी सहबनिया राना, निबादा, अनीता, प्रताप सिंह, रानी, प्रभावती ,साधना देवी, तारा देवी, फूलमती, रतनलाल, प्यारेलाल, रामचंद्र, दयाराम आदि के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन देने से पूर्व थारू आदिवासी महिलाओं-पुरुषों को अखिल भारतीय वन जन श्रमजीवी यूनियन के वरिष्ठ सदस्य रजनीश ने संबोधित भी किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…