फेसबुक लाइव कर फंदे से लटक कर युवक ने किया आत्महत्या, सुबह बंधवाई थी राखी और शाम को दे दिया जान

आदिल अहमद(इनपुट-साहिल खान)
आगरा: कल शुक्रवार की शाम को एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दिया। मामला आगरा जिले के बसई अरेला क्षेत्र के अरनोटा गाव का है जहाँ पर एक युवक का शव शुक्रवार की शाम को खेत पर बने नलकूप के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। आत्महत्या के दौरान उसने फेसबुक पर लाइव किया। एक युवती को टैग भी किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मृतक युवक का नाम अनुज कटारा (22) है।

थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि अनुज कटारा पुत्र दयाशंकर के बारे में सूचना पर पुलिस पहुंची थी। वह पुलिस चौकी के पीछे स्थित अपने खेत पर बने नलकूप के कमरे में फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम कराया गया है। घरवाले आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता सके हैं। जांच की जा रही है। उनसे पूछताछ की जाएगी। फेसबुक पर 18 मिनट का वीडियो है। इसमें दिख रहा है कि अनुज कमरे में आता है। कमरे में एक पंखा लगा हुआ है। इसमें कपड़ा बांधकर फंदा बना लेता है। मोबाइल सामने ही रखा हुआ है। वह फंदे पर लटक जाता है। कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो जाती है। फेसबुक पर दोस्तों और परिचितों ने वीडियो देखा था। इस पर परिजनों को सूचना दी। तब परिजन खेत पर पहुंचे थे।











