बिहार में हौसला बुलंद हुए चोर: इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेल भवन में चोरी की घटना को दिया अंजाम, हैंडल-बेसिन तक उखाड़ ले गये

अनिल कुमार
बिहार: बिहार में अपराध बेलगाम होते जा रहे है। वही अब बिहार में हत्या के बाद चोरी का मामला सामने आने लगा है। मामला मुजफ्फरपुर का है जहाँ पर हौसला बुलंद चोरो ने सिकंदरपुर स्थित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित खेल भवन में चोरों ने 12 हैंडल, 16 कब्जा एवं बाथरूम का चार बेसिन, 27 नल व 12 एंगल को उखाड़कर फरार हो गए।

इसी क्रम में देखा गया कि खेल भवन की सीढ़ी घर का दरवाजा खुला है। भवन के अंदर से कई सामान चोरी की जा चुकी है। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने 12 हैंडल, 16 कब्जा एवं बाथरूम का चार बेसिन, 27 नल तक चोरी कर ली।











