राखी बाँध कर लौट रहे थे दंपत्ति, बाइक एक्सीडेंट होने से दंपत्ति की हुई मौत, बच्चे की हालत गंभीर

ए0 जावेद
वाराणसी: राखी बाँध कर लौट रहे दंपत्ति की बाइक एक्सीडेंट में मौत हो गई। घटना क्षेत्र के कटहल गंज के समीप डगरूपुर गांव के पास का है जहाँ आज शुक्रवार को एक बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्चे की हालत गंभीर है।

ग्रामीणों ने एंबुलेंस मंगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर भेजा। जहां चिकित्सकों ने पति-पत्नि को मृत घोषित कर दिया और मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। दोपहर परिजनों ने चौबेपुर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।











