बरेका चौकी इंचार्ज ने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के विरूद्ध चलाया अभियान

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: वाराणसी के मंडुआडीह थानांतर्गत बरेका व ककरमत्ता उत्तरी क्षेत्र में काफी दिनों से असामाजिक तत्वों का कई स्थानों पर जमावड़ा शाम होते ही डीएलडब्ल्यू पेट्रोल पंप ककरमत्ता पर शुरू हो जाता है।

लावारिस पड़ी गाड़ियों का चौकी इंचार्ज ने चालान किया व ककरमत्ता उत्तरी क्षेत्र में फूट पेट्रोलिंग कर लोगो व सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें अपना मोबाईल नंबर भी दिया।











