महंगाई के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, हाथों में रोटी लेकर भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता निकले सड़क पर

शाहीन बनारसी
वाराणसी: देश में बढ़ रही महंगाई से आमजन से लेकर कई पार्टी के कार्यकर्ता भी परेशान है और उनमे आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आक्रोश में आये भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओ ने आज शनिवार को वाराणसी में महंगाई के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। हाथों में रोटी लेकर भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता सड़क पर निकले।












