राहतभरी खबर: लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर में आया ठहराव

ईदुल अमीन/करन कुमार
वाराणसी: लगातार पहाड़ी इलाको में हो रही बरसात से बारिश का असर मैदानी क्षेत्रो में देखने को मिल रहा है और लगातार गंगा का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा था। गंगा नदी चेतावनी बिंदु के पास बह रही है और पिछले कई दिनों से गंगा उफान पर है। तटवर्ती इलाके के लोगो का पलायन जारी है।

गंगा में बढ़ाव के चलते उसकी सहायक नदी वरुणा में पलट प्रवाह तेज हो गया जिसके कारण तटवर्ती इलाकों की आबादी का पलायन लगातार जारी है। साथ ही कई परिवार गृहस्थी के सामान सहित मकान के ऊपरी तल पर खुद को सुरक्षित करने की जुगाड़ में लगे रहे। पानी निचले इलाकों के रास्तों और घरों में प्रवेश करने लगा है।











