वाराणसी: आज और कल घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ लें रूट डायवर्ज़न, वर्ना होना पड़ेगा परेशान

शाहीन बनारसी
वाराणसी: सावन माह के शुरू होते ही भोले बाबा की नगरी काशी में का आना शुरू हो गया था। इसी क्रम में सावन माह के तीन सोमवार बड़े ही अच्छे से गुज़रे। वही सावन के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए वाराणसी शहर में ट्रैफिक डायवर्जन है। ऐसे में आज और सोमवार को घर से निकलने से पहले डायवर्जन एक बार जरूर देख लें। गोदौलिया, मैदागिन, गिरजाघर की ओर नो व्हीकल जोन है। सिर्फ पैदल ही आवाजाही कर सकेंगे। ट्रैफिक डायवर्जन मंगलवार की सुबह आठ बजे तक प्रभावी रहेगा। गैर जनपदों से आने वाले वाहनों को बाहर की रोक दिया जाएगा।

जौनपुर से आने वाले श्रद्धालुओं को बाबतपुर, तरना, गिलट बाजार, भोजूबीर तिराहा, दैत्रावीर, वरुणा ब्रिज, अंधरापुल चौराहा, तेलियाबाग तिराहा, लहुराबीर चौराहा, कबीरचौरा, मैदागिन चौराहा तक और इसके आगे सिर्फ पैदल जा सकेंगे। आजमगढ़ से आने वाले चोलापुर, लालपुर पुलिस चौकी, पांडेयपुर चौराहा, हुकुलगंज, ताड़ीखाना तिराहा, चौकाघाट चौराहा से तेलियाबाग, जगतगंज, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन चौराहा तक आएंगे। इसके बाद पैदल यात्रा कर सकेंगे। गाजीपुर-आशापुर मार्ग आशापुर चौराहा, कज्जाकपुरा, भदऊचुंगी, मच्छोदरी कोतवाली, मैदागिन चौराहा तक आएंगे। इसके बाद पैदल ही आगे जा सकेंगे।











