उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुचे लखीमपुर, कहा जल्द ही प्रदेश में लागू होगा कामन सिविल कोड

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। जिले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को धौराहरा लोकसभा की बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण रेखा वर्मा के निवास स्थल मोहम्मदी क्षेत्र के मकसूदपुर में उनके पति स्वर्गीय अरुण कुमार वर्मा की स्मृति में किए जा रहे अखंड पाठ व भंडारे में शामिल हुए ।जहां स्वर्गीय अरुण कुमार को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा की स्व0 अरुण कुमार क्षेत्र में जन सरोकार के मुद्दों को उठाने का कार्य करते थे और यही नहीं उन्होंने उनको आगे बढ़ाने का काम किया है और वह जनता के लिए हमेशा संघर्ष करते थे।

कहा कि सबसे गौर करने वाली बात है कि यहां दो सीमाओं से लगा हुआ है, जिस के संबंध में जनता के बीच सुझाव रखा था और उनसे बात की जा रही है और उनके सुझाव भी लिए जा रहे हैं और जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।











