खुदरा महंगाई दर अगस्त महीने में बढ़ कर हुई 7 फीसद

तारिक़ खान
डेस्क: खाने का सामान महंगा होने से खुदरा महंगाई दर अगस्त महीने में बढ़कर सात प्रतिशत पर पहुंच गयी। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एक महीने पहले जुलाई में यह 6.71 प्रतिशत थी। आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर अगस्त में 7.62 प्रतिशत रही जो जुलाई में 6.69 प्रतिशत थी। वहीं पिछले साल अगस्त में यह 3.11 प्रतिशत थी। बता दें कि अगस्त महीने से पहले लगातार तीन महीनों तक मुद्रास्फीति में लगातार गिरावट देखने को मिली थी।

देश के कई जगहों पर सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इनमें यूपी, बिहार और झारखंड जैसे राज्य शामिल हैं। वहीं, कुछ जगहों पर भारी बारिश और बाढ़ से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।











