डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, ऑल इज वेल मिला जिला कारागार
फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): बुधवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन ने मय टीम के साथ जिला कारागार की महिला एवं पुरुष बंदी ग्रह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। डीएम-एसपी ने बंदियों का हालचाल जाना, खाने-पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की। जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने स्वयं भोजन की गुणवत्ता देखी।
उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखी जाए। दोनों अधिकारियों ने टीम संग बैरिको में तलाशी अभियान चलाया, किसी के पास भी कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। सबकुछ चाक चौबंद मिला।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल के बैरक, पाकशाला, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। पुरुष एवं महिला बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक/जेलर पंकज सिंह, डिप्टी जेलर सुनील कुमार, अजय कुमार सिंह व राजेंद्र कुमारी व चिकित्सक डॉ0 दीपांकर रावत, डॉ0 सुनील मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..