दर्दनाक हादसा: खम्बे से टकराई कार, पांच मौतें

मो0 कुमैल
डेस्क: कल शनिवार की रात को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। दर्दनाक हादसे में पांच लोगो की मौत हो गई है। हादसे में पांच लोगों की मौत से कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय ऊना के साथ लगते कुठार कलां में शनिवार रात को एक दर्दनाक हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सलोह हरोली, एक झलेड़ा ऊना, एक हाज़ीपुर नंगल पंजाब और एक सनोली मजारा का रहने वाला है। सदर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

मृतकों की पहचान राजन जसवाल पुत्र कुलदीप जसवाल और अमल पुत्र नंद लाल निवासी सलोह, विशाल चौधरी उर्फ अमनदीप पुत्र बलदेव सिंह निवासी मजारा, सिमरन जीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी हाजीपुर तहसील नंगल जिला रुपनगर पंजाब व अनूप सिंह पुत्र जनक राज निवासी झलेड़ा के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय अंकित शर्मा ने बताया कि मामले में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।











