दो बाइक की टक्कर में दंपत्ति हुए घायल

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): उभाव थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह तिराहा के पास बुधवार को दो बाइक की आमने सामने टक्कर में पति-पत्नी बाइक सहित नीचे गिर गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी सीयर प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल सिराजुद्दीन(48) पत्नी असगरी(45) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा गांव निवासी हैं।












