प्रयागराज: मकान का जर्जर बारजा गिरने से 4 की मौत, आधा दर्जन घायल, देखे मौके की तस्वीरे और वीडियो

तारिक़ खान
प्रयागराज: प्रयागराज जिले में आज एक बड़ा हादसे का समाचार आ रहा है, जहा एक मकान का बारजा गिरने से चार लोगो की मौत हो गई है और लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुवे मृतकों को मुआवज़े की घोषणा किया है। घटना आज दोपहर शहर के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के हटिया पुलिस चौकी के पास हुई है। आ रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक मकान का बारजा अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसके मलबे में दबकर चार लोगों की मौत होने की प्रारंभिक जानकारी मिल रही है। वही बताया जा रहा है कि इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए।

वहीं सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडि़यां भी पहुंच गईं। स्थानीय लोगों के सहयोग से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। चार लोगों की मौत और आधा दर्जन से अधिक के जख्मी होने की सूचना है। घायलों को शहर के जीवन ज्योति अस्पताल और एसआरएन हास्पिटल ले जाया गया। कुछ देर बाद डीएम और एसएसपी भी पहुंचे हुए है। वहीं सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को 4 लाख का मुआवजा और घायलों को मुफ्त इलाज का ऐलान किया है।











