प्रयागराज: महंत नरेंद्र गिरी मौत मामले में आरोपी आनंद गिरी की ज़मानत याचिका खारिज

तारिक़ खान
प्रयागराज: महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में आरोपी आनंद गिरि की जमानत अर्जी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। जमानत को लेकर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। आरोपी आनंद गिरि को अब जेल में ही बिताना पड़ेगा। आनंद गिरि चित्रकूट के केंद्रीय जेल में बंद है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि, लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी और उसके बेटे संदीप तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था।












