बदायूं जामा मस्जिद प्रकरण: अदालत में पंहुचा दोनों पक्ष, शुरू होने वाली है सुनवाई

तारिक़ खान
ज्ञानवापी की तरह बदायूं की जामा मस्जिद का विवाद भी चर्चा का केंद्र बनता जा रहा है। इस प्रकरण में बदायूं की अदालत में आज सुनवाई हो रही है। दोनों ही पक्ष अपनी अपनी तैयारियों के साथ अदालत परिसर के अंदर समाचार लिखे जाने तक पहुच चुके है। अदालत में आज वादी व अधिवक्ता अपना पक्ष मजबूत करने की कोशिश करेंगे। वहीं इंतजामिया कमेटी मुकदमा निरस्त कराने की कोशिश में है।

इंतजामिया कमेटी ने इसका नोटिस मिलने के बाद जवाब देने की तैयारियां कीं। बताया जा रहा है कि वादी पक्ष के पास सुबूत के तौर पर तमाम सरकारी किताबों में लिखा इतिहास, गजेटियर, नक्शा और इंतखाब आदि हैं।
वादी पक्ष का दावा है कि जामा मस्जिद को नीलकंठ महादेव का मंदिर तोड़कर बनवाया गया था। इधर, इंतजामिया कमेटी 1991 एक्ट के हवाले के साथ और भी तर्क प्रस्तुत करने वाली है। इसमें दोनों ही ओर से अपना-अपना पक्ष मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।











