राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ता ने जड़ा महिला को सरेराह थप्पड़, वायरल हो रहा सोशल मीडिया पर वीडियो

तारिक़ खान
डेस्क: महाराष्ट्र में सरकार क्या बदली सियासी हलचल भी बदल गई है। ताज़ा प्रकरण में मनसे के एक कार्यकर्ता द्वारा एक महिला को सरेराह थप्पड़ मारने का सामने आ रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला 28 अगस्त का है, पीड़ित महिला ने विनोद अर्गिले के नेतृत्व में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के प्रचार बोर्ड लगाने के लिए इलाके में एक पोल लगाने पर आपत्ति जताई थी।

महिला का कहना है कि न केवल उनके साथ मारपीट की गई बल्कि मनसे के कार्यकर्ताओं ने उन्हें गालियां भी दीं। बाद में उन्होंने कहा कि न केवल उनके साथ मारपीट की गई बल्कि मनसे के कार्यकर्ताओं ने उन्हें गालियां भी दीं। फिलहाल पूरी घटना में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। अपने चाचा बाल ठाकरे की शिवसेना छोड़ने के बाद राज ठाकरे द्वारा बनाई गई पार्टी मनसे ने भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।











