शादी समारोह में अचानक लगी टेंट में आग, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियाँ पहुंची

मो0 कुमैल
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में कल रात एक शादी के तंबू में भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दृश्यों में देखा जा सकता है कि लंबी लपटें शादी के तंबू को घेर रही हैं और धुएं का गुबार आसमान की ओर उठ रहा है। जबकि राहगीर बगल की सड़क पर खड़े होकर भीषण आग को निहारते नजर आ रहे हैं।











