सामाजिक एकता को कायम रखने के लिए बढ़ाएं मेल जोल: हृदया नन्द शर्मा

शाहीन बनारसी
कसया, कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम बटेसरा पंचायत भवन में आईडिया ऑफ इंडिया के तहत राष्ट्रीय एकता, शांति और न्याय पर चर्चा की गयी और सामाजिक सद्भाव पर जोर दिया गया। ग्रामीणों के साथ सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए ग्रामप्रधान मोहनलाल गुप्ता ने ग्राम स्वराज व गांव की खुशहाली पर चर्चा करते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए हमें जागरूक होना होगा। सामाजिक एकता को कायम रखने के लिए संयम व जिम्मेदारी आवश्यक है।












