फर्रुखाबाद: लापता युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, परिजनों में मचा कोहराम

तौसीफ अहमद
डेस्क: लापता युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने पर इलाके में हडकंप मच गई। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अरसानी का है। यहाँ के निवासी भूपेंद्र सिंह के पुत्र अभिषेक (18) का शव गांव खटा के पास जंगल में बबूल के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला।












