रेप के आरोपी कैदी ने जेल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास, दिल्ली महिला आयोग चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने घटना का संज्ञान लेकर जारी किया डीजी जेल को नोटिस

आदिल अहमद
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में महिलाए अब जेल में ड्यूटी के दरमियान भी सुरक्षित नही है। दिल्ली की एक जेल में रेप आरोपी के द्वारा जेल के अन्दर एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश किया गया। इस घटना का आरोपी एक दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। जहा उसने महिला चिकित्सक की अजमत को तार तार करने की कोशिश किया है। महिला चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने कैदी के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दिल्ली की मंडोली जेल में 26 सितंबर का बताया जा रहा है।

दिल्ली की मंडोली जेल में काम करने वाली डॉक्टर के साथ जेल के कैदी ने रेप करने की कोशिश की। वो आदमी पहले से रेप के मामले में आरोपी है। ये बेहद गंभीर मामला है, DG Jail को नोटिस भेज महिला स्टाफ की सुरक्षा पर सवाल पूछे हैं। क्या जेल में Sexual Harassment क़ानून के तहत ICC बनी हुई हैं? pic.twitter.com/kx7HhWY4PN
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 28, 2022
डीजी जेल को जारी नोटिस की प्रति ट्वीट करते हुवे स्वाति मालीवाल ने लिखा है कि “दिल्ली की मंडोली जेल में काम करने वाली डॉक्टर के साथ जेल के कैदी ने रेप करने की कोशिश की। वो आदमी पहले से रेप के मामले में आरोपी है। ये बेहद गंभीर मामला है, DG Jail को नोटिस भेज महिला स्टाफ की सुरक्षा पर सवाल पूछे हैं। क्या जेल में Sexual Harassment क़ानून के तहत ICC बनी हुई हैं?” इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूज़र्स के कमेंट्स भी घटना के विरोध में आ रहे है।
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार रेप के मामले में जेल में बंद कैदी सुब्रत पिल्ले पर आरोप है कि उसने जेल में कार्यरत महिला चिकित्सक के साथ महिला वॉशरूम के भीतर यह घिनौना काम करने की कोशिश की। महिला डॉक्टर किसी तरह से शोर मचाते हुए वहां से भागी जिसके दौरान उन्हें चोट भी लगी। उत्तर पूर्वी जिला के हर्ष विहार थाने में शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि, मंडोली जेल नंबर-13 के डेंटल क्लिनिक में सोमवार दोपहर को 31 साल की महिला डॉक्टर कैदियों का चेकअप कर रही थी। इस दौरान आरोपी कैदी जांच के बहाने क्लिनिक में आया और जेल स्टाफ को चकमा देकर महिला वॉशरूम में जाकर छिप गया। जब महिला डॉक्टर वॉशरूम गई तो कैदी ने भीतर से दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। जब महिला डॉक्टर ने इसका विरोध किया तो कैदी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद डॉक्टर ने भागकर दरवाजा खोला और वहां से भागी। बदहवास हालत में होने की वजह से डॉक्टर गिरकर जख्मी भी हो गईं।











