दिल्ली: महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पोस्ट किया वीडियो, देख कर आप भी भेजेगे इस युवक पर लानत, हाथो में चाकू लेकर महिला की बेरहमी से कर रहा पिटाई

शाहीन बनारसी
डेस्क: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आज बुधवार शाम को दिल्ली की सड़कों पर एक महिला को गाली देने और उसकी पिटाई करने का एक वीडियो साझा किया। वीडियो देख कर आप भी इस युवक पर लानत भेजेगे। वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि एक युवक हाथो में चाकू लेकर एक महिला का बाल पकड कर बेरहमी से पिटाई कर रहा है।
ये वीडियो नासिरपुर, दिल्ली की बताई जा रही है. ये आदमी जिस तरह हाथ में चाकू लिए महिला को बीच सड़क घसीट रहा है वो बेहद विचलित करने वाला है. @DelhiPolice मामले में FIR दर्ज कर इस व्यक्ति को सलाखों के पीछे डाले. pic.twitter.com/JVasEF9TVe
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 14, 2022
वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए, मालीवाल ने बताया कि यह घटना राजधानी के नसीरपुर इलाके की बताई जा रही है और दिल्ली पुलिस से उस व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। अब वायरल हो रहे वीडियो में, आदमी को हाथ में चाकू लेकर सड़क के बीच में महिला को उसके बालों से घसीटते और लात मारते हुए देखा जा सकता है।












