जौनपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री के रवाना होते ही आपस में भीडे कार्यकर्ता, पुलिस के सामने जमकर किया मारपीट

ईदुल अमीन
जौनपुर: आज शुक्रवार को यूपी के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक जौनपुर पहुंचे और एक रक्तदान शिविर का उदघाटन किया। बताते चले कि कार्यक्रम स्थल से डिप्टी सीएम के जाते ही दो कार्यकर्ता किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट और उठा पटकी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को अलग किया। थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।

वहां मौजूद लोगों को पहले तो लगा कि माहौल शांत हो जाएगा, लेकिन कुछ ही देर में दोनों में मारपीट और गुत्थमगुत्थी होने लगी। एक दूसरे को पटकने का प्रयास किया जाने लगा। डीके सिंह इसी दौरान गिर गए। यह देख अन्य लोगों व पुलिस ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग कर घर भेजा।











