पुलिस कमिश्नर का हुआ हुक्म तो सड़क पर उतरी वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस, काटा चालन, सिखाया नियमो से सड़क पर वाहन चलाना

ए0 जावेद
वाराणसी: आज क्राइम मीटिंग में सीपी ने आज अपना सख्त रुख दिखाया तो आज उनकी टीम ने सडको पर उतर कर लापरवाह वाहन चालको को वाहन चालन के समय नियमो का पालन करने की नसीहत देते हुवे उनके चालान काटे, कुछ को सख्त चेतावनी दिया गया और संदिग्धों की जाँच किया गया।

इस दरमियान पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग के साथ-साथ अतिक्रमण भी हटवाया गया। दोपहिया वाहनों के चालकों को हेलमेट लगाने के तथा चार पहिया वाहन के चालकों को सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए गए। आज की कार्यवाही में हजारो वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें काफी वाहनों से रुपये का जुर्माना किया गया।











