बिहार: पुलिस टीम पर बदमाशो ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग, कांस्टेबल की हुई मौत

अनिल कुमार
बिहार में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं इस बात का अंदाजा आप इसीसे लगा सकते हैं कि आज अपराधियों सीधे पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। पुलिस की एक टीम शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी। जब वो छापेमारी के बाद वापस लौट रही थी तब अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक कांस्टेबल की मौत हो गई है। इस हमले में एक ग्रामीण भी चपेट में आ गया। इस घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस हमले में एक ग्रामीण को भी गोली लगी है जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांस्टेबल की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृत कांस्टेबल को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस पूरे गाँव में गश्त कर रही है और जिले में नाकाबंदी कर बदमाशों की खोज कर रही है।











