कर्नाटक: मंत्री उमेश कट्टी का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, सीएम बोम्मई ने जताया दुःख

मो0 कुमैल
डेस्क: कर्नाटक के मंत्री उमेश कट्टी का मंगलवार रात दौरा पड़ने से एक निजी अस्पताल में दिल का निधन हो गया। वह 61 साल के थे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री और वन मंत्री कट्टी के परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं। सूत्रों के मुताबिक, कट्टी यहां डॉलर्स कॉलोनी स्थित अपने आवास के स्नानगृह में गिर गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।












