अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा करने के लिये भाकियू नेताओ ने सौपा ज्ञापन
उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): मधुबन रेलवे क्रॉसिंग से तेदुआ ग्राम सभा तक सड़क का निर्माण आधा अधूरा पड़ा है। जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम प्रकाश गुप्ता ने मंगलवार को एसडीएम दीपशिखा सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। बताया कि पिछले लगभग डेढ़ साल से सड़क निर्माण आधा अधूरा कर छोड़ दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव के पहले इस सड़क का निर्माण चौकिया मोड़ से तेंदुआ ग्रामसभा तक किया जाना था लेकिन चौकिया मोड़ से मधुबन ढाला तक ही अंतिम लेयर का टीचिंग छोड़ टीचिंग कर दिया गया। जिससे चौकिया मोड़ से मधुबन ढाला तक सड़क के अंतिम लियर छोड़ के पिचिंग कार्य हो जाने से लोगों को राहत की सांस तो मिल गई है पर वही बिल्थरारोड मधुबन ढाला से तेंदुआ ग्राम सभा सड़क न बनने से सड़क किनारे रहने वाले लोगों को धूल मिट्टी और कंकड़ जैसे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि संगठन की ओर से 16 जुलाई को एक पत्र दिया गया था लेकिन उसके बावजूद भी निर्माण कार्य में कोई वृद्धि नहीं देखने को मिली एसडीएम दीपशिखा सिंह भरोसा दिलाया कि बहुत ही जल्द इस मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग से पत्र कर भेज कर मामले को अवगत करा कर जल्द से जल्द लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..