पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर को कचहरी मे छुड़ाने का किया प्रयास, पांच वकीलों सहित 25 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

तौसीफ अहमद
प्रयागराज: कचहरी में बुधवार को दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने गई पुलिस के साथ धक्कामुक्की और गालीगलौज की गई। कुछ लोगों ने पुलिस की कस्टडी से अभियुक्त को छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। कोर्ट मोहर्रिर ने फोन कर और फोर्स को बुलाया। इसके बाद किसी तरह पुलिस अभियुक्त को वहां से जेल ले गई। इस मामले में पांच वकीलों को नामजद किया गया है। अभियुक्त के साथ 25 अन्य के खिलाफ भी रिपोर्ट लिखाई गई है।












